Me Aarti Teri Gaoo Oh Keshav Lyrics in Hindi - Gujarati Songs Lyrics

Latest

All Hindi Gujarati Bhajan Songs Lyrics. Gujarati Devotional Songs, Prabhatiya, Lokgeet, Prarthana, Bhajan, Santvani, Garba, Krishna Bhajan, Swaminrayan Kirtan, Shreenathji Bhajan, Lagn Geet, Dhun.

Friday, November 10, 2023

Me Aarti Teri Gaoo Oh Keshav Lyrics in Hindi

Mein Aarti Teri Gau O Keshav Lyrics Krishna Hindi Song

मैं आरती तेरी गाऊं ओ केशव लिरिक्स Me Aarti Teri Gaoo Oh Keshav Lyrics song is written by Manish Tripathi and sung by Navin Tripathi. Mein Aarti Teri Gau O Keshav is new hindi krishna bhajan and music is composed by Navin - Manish. 

krushna hindi new song lyrics 2023

मैं आरती तेरी गाऊं ओ केशव Hindi Lyrics

मैं आरती तेरी गाऊं, ओ केशव कुंज बिहारी,
मैं नित – नित शीश नवाऊं, ओ मोहन कृष्ण मुरारी ।

है तेरी छवि अनोखी, ऐसी ना दूजी देखी,
तुझ सा ना सुन्दर कोई, ओ मोर मुकुट धारी,
मैं आरती तेरी गाऊं, ओ केशव कुंज बिहारी ।

माखन की मटकी फोड़ी, गोपिन संग अंखिया जोड़ी,
ओ नटखट रसिया तुझ पे, जाऊं मैं तो बलिहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं, ओ केशव कुंज बिहारी ।

ऊँगली पे गिरी उठाया, सारे गोकुल को बचाया,
जय जय हो तेरी जय हो,गिरिराज धारण गिरिधारी,
मैं आरती तेरी गाऊं, ओ केशव कुंज बिहारी ।

जब जब तू बंसी बजाए, सब अपनी सुध खो जाए,
तू सब का सब तेरे प्रेमी, ओ कृष्ण प्रेम अवतारी,
मैं आरती तेरी गाऊं, ओ केशव कुंज बिहारी ।

जो आए शरण तिहारी, विपदा मिट जाए सारी,
हम सब पर कृपा रखना, ओ जगत के पालनहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं, ओ केशव कुंज बिहारी ।

राधा संग प्रीत लगायी,और प्रीत की रीत चलायी,
तुम राधा रानी के प्रेमी,जय राधे रास बिहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं, ओ केशव कुंज बिहारी ।